फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वारदात में तीन से चार बदमाश शामिल हो सकते हैं

वारदात में तीन से चार बदमाश शामिल हो सकते हैं

Wed, 14 Nov 2018 06:51 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
वारदात में तीन से चार बदमाश शामिल हो सकते हैं
डॉक्टर मुकीम की हत्या में चार बदमाश हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

जहांगीरपुरी में हत्या का मामला, कैमरे में कई संदिग्ध कैद

पुलिस हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में सोमवार सुबह डॉक्टर मुकीम इकबाल की हत्या में चार बदमाश शामिल हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ संदिग्धों को मुकीम के घर के पास बाजार से बैग खरीदते हुए देखा गया है। फिर उन्हीं संदिग्धों को मुकीम के घर के पास भी देखा गया। पुलिस इलाके के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने मुकीम के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बदमाश इलाके के हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस शक के आधार पर इलाके के बदमाशों व उनके परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। साथ ही मुकीम के परिवार वालों व उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की गई है। पुलिस की मानें तो मुकीम के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के पिछले दिनों की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों के बारे में जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed