{"_id":"5bea1885bdec224291205a7d","slug":"154206830919-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गेट से दो लड़कियों का अपहरण कर छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडिया गेट से दो लड़कियों का अपहरण कर छेड़छाड़
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया गेट घूमने गई दो लड़कियों को अगवा कर छेड़छाड़
- बाराखंभा थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- कई दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली वाले दिन इंडिया गेट घूमने गई दो लड़कियों को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर उनके साथ छेड़छाड़ की। फिर आरोपी पीड़िताओं को बंगाली मार्केट के पास उतारकर भाग गए। शिकायत मिलने पर बाराखंभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया। लेकिन वारदात के कई दिन बाद भी आरोपियों का पुलिस सुराग नहंी लगा पाई है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित लड़कियों की उम्र 18 व 15 वर्ष है। दोनों पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके की रहने वाली हैं। दिवाली की रात दोनों इंडिया गेट घूमने आई थीं। रात करीब साढ़े बारह बजे कार सवार चार लड़कों ने एक लड़की को आगे व दूसरी को पिछली गेट से अंदर खींच लिया। फिर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करते रहे। शोर मचाने के बाद भी आरोपी इंडिया गेट के कई चक्कर लगाए। इसके बाद पीड़िताओं को बंगाली मार्केट के पास छोड़ दिया। ऑटो लेकर पीड़ित घर जाने लगी तो आरोपियों ने उनके ऑटो का पीछा कर रंजीत सिंह फ्लाईओवर के पास फिर कार में खींचने की कोशिश की। एक लड़की ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गौरतलब है कि दिवाली वाले दिन दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक खुद गश्त पर थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंडिया गेट व आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।