{"_id":"5be8beb3bdec22174c7df6d3","slug":"154197977914-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराना पडा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराना पडा महंगा
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
कराई तो घर पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के परिवार ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई तो 12 से अधिक लोगों ने उसके घर पर पथराव कर लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि परिवार ने मोहल्ले के युवक के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट शुक्रवार को जारचा कोतवाली में दर्ज कराई थी। उसके बाद समाज के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। आरोपी पक्ष को एफआईआर दर्ज कराना नागवार गुजरा। शनिवार को आरोपी पक्ष के लोग एकत्र होकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और ईंट-पत्थरों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से लड़की से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।