{"_id":"5be76e0ebdec2269855928e9","slug":"15418935994-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली खबर अलीगढ़ के लिए भी उपयोगी
विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ बेटी से मारपीट और प्रताड़ित. करने की शिकायत दी है। मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के गांव खेड़ा किशन निवासी विरम सिंह पुत्र कल्यान सिंह ने शिकायत में कहा है कि उसने पुत्री अंजली की शादी रबूपुरा कोतवाली के गांव भीकनपुर निवासी युवक से की थी। इसके बाद से ही अंजली से दहेज में नकदी व बाइक लाने की मांग की जा रही थी। महिला के विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट की और कई तरह प्रताड़ित किया। महिला के परिजनों ने कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि शुक्रवार रात ससुरालियों ने अंजली पर जानलेवा हमला किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया।
शराब पीकर उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार
रबूपुरा। बीती रात गांव रुस्तमपुर में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने राजेश पुत्र भूप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वह गांव में गाली-गलौच कर रहा था। सूचना पर उसे पकड़ा गया। उधर, सूत्रों का कहना है कि युवक ने पहले भी शराब के नशे में कंट्रोल रूम को कई बार फर्जी सूचना दी है। इससे पुलिस को कई बार परेशान होना पड़ा था।