फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो जगहों पर जुआ खेल रहे 20 लोग गिरफ्तार, 41 हजार रुपये बरामद

दो जगहों पर जुआ खेल रहे 20 लोग गिरफ्तार, 41 हजार रुपये बरामद

Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
दो जगहों पर जुआ खेल रहे 20 लोग गिरफ्तार, 41 हजार रुपये बरामद
जुआ खेल रहे 20 धरे, 41 हजार बरामद
विज्ञापन

नई दिल्ली। भजनपुरा और फर्श बाजार थाना इलाके में पुलिस ने दो स्थानों पर जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि के ब्लॉक वेस्ट घोंडा में एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से ताश की गड्डी के साथ 41 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों की पहचान राजेंद्र रावत, योगेश शर्मा, ललित, राजेश कुमार, कमल जोशी, कमल किशोर, चंद्र प्रकाश, भगवान सिंह, प्रताप सिंह, राकेश और नीरज के रूप में हुई है। जिस मकान में जुआ खेला जा रहा था, वह योगेश शर्मा का है। इससे पूर्व पुलिस ने फर्श बाजार की बिहारी कॉलोनी में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी यहां जुआ खेल रहे थे। इनकी पहचान मोहम्मद मुन्ना, राजू चंद, रियाज, विशाल, सतीश, विनोद, शरीक और शमशाद के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed