{"_id":"5be60e61bdec2269b5183af1","slug":"15418035713-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मां के सामने बेटे की आरटीवी से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग मां के सामने बेटे की आरटीवी से कुचलकर मौत
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : नीचे की खबर देहरादून व गाजियाबाद के लिए उपयोगी.....
बुजुर्ग मां के सामने बेटे की
आरटीवी से कुचलकर मौत
- चालक के गाड़ी की गति बढ़ाने से पैर फिसला, पिछले पहिये के नीचे आया
- भैया दूज के लिए मां को लेकर जा रहा था यमुना विहार, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में भैया दूज के लिए अपनी बुजुर्ग मां को लेकर यमुना विहार जा रहे एक शख्स को आरटीवी ने कुचल दिया। घटना गणेश नगर बस स्टॉप पर हुई। मरने वाले की शिनाख्त महेंद्र (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरटीवी को जब्त कर उसके चालक राहुल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, महेंद्र सपरिवार गणेश नगर में रहता था। शुक्रवार को वह मां कांता देवी (68) के साथ भैया दूज के लिए यमुना विहार जा रहा था। गणेश नगर बस स्टॉप से शास्त्री पार्क जाने के लिए दोनों आरटीवी पर चढ़ने लगे। कांता देवी बस में सवार हो गई, लेकिन जैसे ही महेंद्र बस में चढ़ने लगा तो चालक ने आरटीवी की रफ्तार बढ़ा दी। झटका लगने से महेंद्र पायदान से नीचे गिर गया और आरटीवी के पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----
अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, दो युवकों की मौत
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में बाइक पर घूमने निकले दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। दोनों को घायलावस्था में पास के अस्पताल मेें भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय एक ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतकों की पहचान हरीशचंद्र राय(25) और गोविंद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला हरीशचंद्र देहरादून में एसएससी की तैयारी कर रहा था। दिवाली में वह भोपुरा गाजियाबाद यूपी में रहने वाले अपने दोस्त गोविंद से मिलने दिल्ली आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे दोनों बाइक से घूमने के लिए निकले थे। शाहदरा फ्लाईओवर खंभा नंबर-77 के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।