{"_id":"5be60e5ebdec22696b239b87","slug":"154180356814-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पैसे कमाने के लिए दुबई से लौटकर जबरन उगाही करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्द पैसे कमाने के लिए दुबई से लौटकर जबरन उगाही करने वाला गिरफ्तार
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट : मेरठ, यूपी के लिए उपयोगी।
रंगदारी मांगने और जमीनों पर
कब्जा करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रंगदारी मांगने व जमीनों पर कब्जा करने वाले जुनैद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वह दुबई से लौटा था। उसने वारदात के लिए यूपी से हथियार खरीदे। पुलिस ने उससे स्वचालित पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, जामिया नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की देखरेख में एएसआई कृष्ण कुमार, राकेश कुमार व पप्पू मीणा की विशेष टीम ने एक सूचना के बाद 8 नवंबर को अबुल फजल एन्क्लेव में घेराबंदी की। रात करीब पौने नौ बजे ठोकर नंबर-पांच की ओर से आए जुनैद (22) ने पुलिस को देखकर पिस्टल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मूल रूप से मेरठ निवासी जुनैद का परिवार जामिया नगर, दिल्ली में रहने आ गया था। कुछ वर्ष पहले वह दुबई गया और वहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने लगा। इसी वर्ष यह भारत लौटा था और लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगता था। उस पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।