{"_id":"5bde48fbbdec2269a12fc95c","slug":"15412942886-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर भैंस लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर भैंस लूटी
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा दिखाकर बदमाशों ने भैंस लूटी
जेवर। जेवर कोतवाली के जहांगीरपुर में शुक्रवार की रात छह बदमाश तमंचा दिखाकर भैंस लेकर फरार हो गए। मामले में सूचना देने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी है। पीड़ितों ने जेवर कोतवाली में तहरीर दी है। जहांगीरपुर निवासी नूरुद्दीन घर के पास भैंसों की रखवाली के लिए अहाते में सोए थे। आधी रात को एक महेंद्रा पिकअप वाहन में सवार करीब छह हथियार बंद बदमाश वहां पहुंचे और सो रहे नूरुद्दीन को तमंचे के बल पर उठाया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी एक भैंस खोल ली और पिकअप में लाद ली। पीड़ित ने हिम्मत दिखा बदमाशों पर पथराव भी किया। वहीं, शोर सुन पीड़ित के परिवार के लोग जाग गए। जिससे बदमाश एक भेस चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने फोन पर इसी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस सुबह होने तक भी वहां नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने जेवर कोतवाली पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो
---
गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
जेवर। जेवर पुलिस ने कस्बे से 3 लोगों को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1.6 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस कस्बे के मोहल्ला रावतिया पहुंची थी। पकड़े गए तीनों की पहचान मोनू, जीतू और विजय निवासी मोहल्ला रावतिया के रूप में हुई है। ब्यूरो