फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अमन विहार में सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

अमन विहार में सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

Wed, 31 Oct 2018 04:56 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
अमन विहार में सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या
अमन विहार में सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- वर्चस्व को लेकर हत्या करने की आशंका, पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में सोमवार रात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरीश (40) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हरीश और कुछ अन्य लोगों को कमरे में बंद कर नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि वर्चस्व को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार हरीश बुध विहार में पत्नी और दो बेटे के साथ रहता था। पुलिस को सोमवार रात संजय गांधी अस्पताल से एक व्यक्ति को गोली मारने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आते ही बदमाशों ने हवा में दो गोली चलाई और बाद में एक गोली हरीश को मार दिया। छानबीन करने पर पता चला कि हरीश का पहले निजी कारोबार था। इस कारोबार में नुकसान होने पर प्रॉपर्टी डीलिंग में हाथ आजमाया। फिर पांच दिन पहले ही उसने सट्टे का कारोबार शुरू किया था।


बॉक्स
मामूली कहासुनी में युवक पर चाकू से हमला
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने मामूली कहासुनी होने के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को एक दर्जन से अधिक चाकू से वारकर फरार हो गए। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान गोलू और सोनू के रूप में हुई है। दोनों एल ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते हैं। पीड़ित धर्मेंद्र लकड़ी बेचता है। सोमवार शाम धर्मेंद्र के एक परिचित बबलू का गोलू से किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान गोलू ने बबलू को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद बबलू ने अपने दोस्तों को बुला लिया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने धर्मेंद्र पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed