फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कहासुनी के दौरान युवक ने पहलवान को मारी गोली

कहासुनी के दौरान युवक ने पहलवान को मारी गोली

Mon, 29 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान युवक ने पहलवान को मारी गोली
कहासुनी के दौरान युवक ने पहलवान को मारी गोली
विज्ञापन

- पहलवान के भाईयों ने आरोपी को दबोचा, किया पुलिस के हवाले
- रणहौला के बापरौला गांव की घटना
- पैर में लगी गोली, घायल
- दस दिन पहले उनकी हुई थी जान पहचान, दो दिन पहले किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला के बापरौला गांव में रविवार सुबह कहासुनी के दौरान युवक ने एक पहलवान को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवक को पीड़ित के भाईयों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर मामले की तहकीकात में जुटी है।
पुलिस के अनुसार विशाल बापरौला गांव में रहता है। वह पहलवानी करने के साथ-साथ हरियाणवी गाने भी गाता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे विशाल अपने भाईयों के साथ बापरौला गांव के मुख्य सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक से तीन युवक उसके पास आये। एक युवक विशाल के साथ गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक ने पिस्टल निकालकर विशाल को गोली मारने की धमकी दी। विशाल ने उसकी पिस्टल पकड़ ली। दोनों के बीच हुई गुत्थम गुत्थी में दो गोली चल गयी। एक गोली विशाल के पैर में लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा। विशाल के भाईयों ने पीछा कर उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल विशाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान रोहतक निवासी संजू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि विशाल की दस दिन पहले ही संजू से जान पहचान हुई थी। दो दिन पहले किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था। उसी बात को लेकर रविवार को फिर से उनकी कहासुनी हो गयी। पुलिस संजू से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed