फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   उगाही के लिए फायरिंग करने वाले शूटर दबोचा गया

उगाही के लिए फायरिंग करने वाले शूटर दबोचा गया

Sat, 27 Oct 2018 05:28 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
उगाही के लिए फायरिंग करने वाले शूटर दबोचा गया
उगाही के लिए फायरिंग
विज्ञापन

करने वाला दबोचा
- हरसिमरन उर्फ बादल गिरोह का शूटर है आशीष
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरसिमरन उर्फ बादल गिरोह के शूटर आशीष उर्फ आसू को दबोचा है। उसने साथी संग शालीमार बाग के तीन प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय पर अवैध उगाही के लिए डराने के लिए फायरिंग की थी।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत सिंगला ने बताया कि शालीमार बाग के एजे ब्लाक में ग्रोवर प्रोपर्टीज के कार्यालय पर 20 अक्तूबर को फायरिंग हुई थी। स्कूटी पर आए आरोपियों ने दो अन्य प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर भी फायरिंग की थी। शिकायत सिर्फ ग्रोवर प्रोपर्टीज के मालिक रिशभ ग्रोवर ने दी। बदमाशों की पिस्टल ग्रोवर प्रोपर्टीज के बाहर गिर गई थी। जांच में पता लगा कि शालीमार बाग इलाके का घोषित बदमाश हरसिमरन उर्फ बादल जबरन उगाही के लिए फायरिंग करा रहा है। एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में संजय दाहिया की टीम ने जांच के बाद बादल गिरोह के शूटर आशीष उर्फ आसू (35) को कालीबाड़ी मंदिर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह साथी बदमाश अहमन के साथ डीलरों के कार्यालय पर फायरिंग करने गया था। आशीष पर दुष्कर्म, रॉबरी व चोट पहुंचाने के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed