फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NRI elderly woman cash-stolen in flight

फ्लाइट में एनआरआई बुजुर्ग महिला के नकदी-जेवर चोरी

Thu, 25 Oct 2018 05:12 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
NRI elderly woman cash-stolen in flight
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका की ग्रीन कार्ड होल्डर बुजुर्ग महिला के साथ विमान में ठगी का मामला सामने आया है। अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला को बिजनेस क्लास की सीट दिलाने का लालच देकर दूसरी सीट पर बैठा दिया गया। इसी दौरान महिला के बैग से दो लाख के अमेरिकी डॉलर व करीब 18 लाख की ज्वेलरी चोरी हो गई। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया के अनुसार, फ्लाइट में इस तरह चोरी की पहली घटना सामने आई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नीरा महाराज (62) लाजपतनगर, दिल्ली में रहती हैं और अमेरिका की ग्रीन कार्ड होल्डर हैं। 21 अक्तूबर को वह एयर इंडिया की फ्लाइट से अमेरिका से दिल्ली आ रही थीं। विमान में किसी के रेफरेंस से फ्लाइट अटेंडेंट ने पायलट से बात कर बिजनेस क्लास में सीट दिलाने की बात कही। उन्हें बिजनेस क्लास की आखिरी सीट पर बैठकर इंतजार के लिए कहा गया। उनका सामान सीट के ऊपर खाने में रख दिया गया। काफी देर बाद भी बिजनेस क्लास में कोई सीट नहीं मिली। जिस सीट पर नीरा बैठी थीं उसका यात्री भी आ गया था। फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे वापस अपनी सीट पर जाने को कहा। उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से सामान अपनी सीट पर रखने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह अनसुनी करता रहा।
विज्ञापन

नीरा महाराज ने शिकायत में कहा है कि दिल्ली आने पर उन्होंने बैग चैक किया तो उसमें से सोने व हीरे की करीब 18 लाख की ज्वेलरी और दो लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर गायब थे। बैग से महत्वपूर्ण कागजात भी चोरी हुए हैं। जांच सब-इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ऐसे में फ्लाइट के सभी कर्मचारियों और मुसाफिरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed