{"_id":"5bc529aebdec226951769b78","slug":"15396478886-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया नगर पुलिस ने दंगदारी मांगने वाले बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामिया नगर पुलिस ने दंगदारी मांगने वाले बदमाश को दबोचा
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
नोट : मेरठ, यूपी के लिए उपयोगी।
जामिया नगर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाश को दबोचा
नई दिल्ली। जामिया नगर थाना पुलिस ने बिल्डरों से रंगदारी मांगने वाले बदमाश इमदाद खान (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कट्टा व कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी सटला गिरोह का बदमाश है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि रंगदारी की कई शिकायत मिलने पर जामिया नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की देखरेख में टीम बनाई गई। 13 अक्तूबर को जोगाबाई एक्सटेंशन निवासी आरोपी इमदाद खान (25) के बारे में सूचना मिली। टीम ने जोगाबाई एक्सटेंशन में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह मूलरूप से गांव सटला, मेरठ यूपी का रहने वाला है। उसके गांव के आसपास के लोग जामिया नगर में रहते हैं। ज्यादातर लोग प्रॉपर्टी डीलिंग व बिल्डर का काम करते हैं। इसलिए वह ऐसे लोगों से रंगदारी मांगता था। मना करने पर हवाई फायरिंग कर धमकी देता था। इमदाद के भाई पलहा खान पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो