फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 करोड़ की हेरोइन के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

24 करोड़ की हेरोइन के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 06:32 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
24 करोड़ की हेरोइन के साथ नशे के दो सौदागर गिरफ्तार
संशोधित.....अधिकारी का पद पदला गया है। सहारनपुर के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन


24 करोड़ की हेरोइन के
साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरेली से लाकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब में बेचते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह किलोग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन के साथ नशे के दो सौदागरों गांव बाबूपुरा-नानौता, सहारनपुर, यूपी निवासी इकराम (30) और गांव फतेहपुर-ननौता, सहारनपुर, यूपी निवासी अरविंद राणा (35) को दबोचा है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 24 करोड़ रुपये बताई है। इनसे स्कॉर्पियो कार भी मिली है। ये दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में नशे का धंधा कर रहे थे।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाह ने बताया कि स्पेशल सेल ने इस साल 17 गिरोहों को पकड़कर 125 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। एसीपी अत्तर सिंह और इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम को एक गिरोह की जानकारी मिली। तीन माह में पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा ली। शुक्रवार दोपहर एक सूचना के बाद पुलिस ने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज, अक्षरधाम के पास जाल बिछाया। दोपहर 12:20 बजे पुलिस ने स्कॉर्पियो से आए इकराम व अरविंद राणा को दबोच लिया। उनके पास से कुल छह किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब दस साल से नशे का धंधा कर रहे हैं। आरोपियों ने सिर्फ दिल्ली में ही 80 किलोग्राम से अधिक हेरोइन सप्लाई की है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों के परिवार गांवों में खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed