{"_id":"5bbfe497bdec224fe6163f25","slug":"153930252514-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में बाइक मैकेनिक,रात को बन जाते थे वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में बाइक मैकेनिक,रात को बन जाते थे वाहन चोर
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर मैकेनिक का काम, रात में वाहन चोरी की वारदात
- उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोचा, तीन बाइक, तीन स्कूटी व ई-रिक्शा बरामद
- चोरी करने के बाद बाइक को काटकर बेच देते थे पुर्जे, कई फर्जी नंबर प्लेट भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है जो दिन में मैकेनिक का काम करते थे और रात होते ही इलाके में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान आरिफ उर्फ गोलू (26) और प्रकाश (29) के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की तीन बाइक, तीन स्कूटी, एक ई-रिक्शा, भारी मात्रा में दोपहिया वाहनों के कलपुर्जे और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार को एसीपी सुबोध कुमार व इंस्पेक्टर जय भगवान को सूचना मिली कि अग्रसेन स्कूल, वेस्ट ज्योति नगर के पास दो वाहन चोर आने वाले हैं। सूचना के बाद मौके से पुलिस ने आरिफ व प्रकाश को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पेशे से मैकेनिक है। उनकी गोकुलपुरी में दुकान है। दिन में वह बाइक ठीक करते हैं, रात के वाहनों की चोरी कर उनके कलपुर्जें बेचते थे।