फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोर्ट ने फिर दिया माल्या की बैंगलूरू की संपति कुर्क करने का निर्देश

कोर्ट ने फिर दिया माल्या की बैंगलूरू की संपति कुर्क करने का निर्देश

Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने फिर दिया माल्या की बैंगलूरू की संपति कुर्क करने का निर्देश
कोर्ट ने फिर दिया माल्या की बेंगलूरू की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश
विज्ञापन

-विदेशी मुद्रा विनियमन कानून उल्लंघन मामले में पहले आठ मई को भी दिया था निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने विदेशी मुद्रा विनियमन कानून (फेरा) उल्लंघन के मामले में बृहस्पतिवार को शराब कारोबारी विजय माल्या की बेंगलुरू स्थित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। अदालत ने इससे पहले भी संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया था, लेकिन संपत्ति कुर्क नहीं हो पाई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पिछले आदेश के पालन के लिए समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने यह निर्देश दिया है।

पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम दीपक सेहरावत के समक्ष ईडी के विशेष अधिवक्ता एनके माटा व संवेदना वर्मा ने कहा कि विजय माल्या की संपत्ति कुर्क करने संबंधी पिछला आदेश तामील नहीं हो सकी है। इसे पूरा करने के लिए कुछ और समय चाहिए। मामले में बेंगलुरू पुलिस ने कोर्ट को सूचित किया था कि माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान की गई है, लेकिन इसमें से एक भी संपत्ति कुर्क नहीं हो पाई है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जनवरी 2019 की तारीख तय की गई है। अदालत ने चार जनवरी को विजय माल्या को भगौड़ा घोषित कर दिया था। कई बार समन जारी होने के बाद भी माल्या ने उनका जवाब नहीं दिया था। आठ मई को माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश बेंगलुरू पुलिस आयुक्त को देते हुए रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। इससे पहले 12 अप्रैल को माल्या की गिरफ्तारी के लिए बेमियादी गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed