फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एनटीपीसी प्लांट में घुसने वाले पर दर्ज है बलात्कार व लूट-चोरी के मुकदमें

एनटीपीसी प्लांट में घुसने वाले पर दर्ज है बलात्कार व लूट-चोरी के मुकदमें

Wed, 10 Oct 2018 07:12 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी प्लांट में घुसने वाले पर दर्ज है बलात्कार व लूट-चोरी के मुकदमें
उत्तराखंड और दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


एनटीपीसी प्लांट में घुसने वालों पर दर्ज हैं रेप और लूट के केस

पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
रविवार रात पुलिस को चकमा देकर प्लांट में घुसे थे बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। पुलिस को चकमा देकर एनटीपीसी प्लांट में घुसने वाले दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एक आरोपी पर दुष्कर्म और दूसरे पर लूट व चोरी के कई केस दर्ज हैं।
गौरतलब है कि रविवार रात को दो युवक दिल्ली से चोरी की बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी की ओर आ रहे थे। अल्ट्राटेक चौकी पर चेकिंग कर रही पुलिस को चकमा देकर युवक एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर-तीन से प्लांट में घुस गए। सूचना मिलने पर एसएसपी अजयपाल शर्मा, एसपी देहात, सीओ दादरी और दादरी व जारचा पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवानों ने कई घंटे तलाशी अभियान चलाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि एक आरोपी पर उत्तराखंड में दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जबकि दूसरे पर बाइक चोरी व लूट के 10 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जारचा कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि युवक एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर-तीन पर सीआईएसएफ के जवानों को धमका कर प्लांट में घुस गए थे। एक आरोपी चेतन पांडेय पर चोरी व लूट के 11 मामले दिल्ली में और उत्तराखंड में तीन केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी आसिम पर दिल्ली में बाइक चोरी व थाना काशीपुर (उत्तराखंड) में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed