{"_id":"5bb95671867a55686e09d615","slug":"1538872921330-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सोसायटी में एक कुते ने 30 मिनट में तीन बच्चों को काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सोसायटी में एक कुते ने 30 मिनट में तीन बच्चों को काटा
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: एक कुत्ते ने 30 मिनट में तीन बच्चों को काटा
सबहेड: ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 और पंचशील ग्रींस सोसायटी की घटना
एक बच्चे के जबड़े को जकड़कर बुरी तरह किया घायल, होंठ के आरपार हुआ दांत
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो घंटे उपचार के बाद मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी ईको विलेज-2 व पंचशील ग्रींस में शुक्रवार को एक लावारिस कुत्ते ने 30 मिनट में तीन बच्चों को काट लिया। तीनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो घंटे के उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सोसायटी में कुत्तों का प्रवेश नहीं रोकने पर इको विलेज-2 के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। बिल्डर ने सोसायटी में कुत्तों को रोकने के लिए सभी रास्तों को बंद करने का काम जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
नोएडा में काम करने वाले आशीष त्यागी इको विलेज-2 सोसायटी के टावर बी-12(ए) रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पत्नी प्रेरणा तीन साल के बेटे नैतिक के साथ पार्क में टहलने के लिए निकली थीं, तभी एक कुत्ता वहां पहुंचा और नैतिक की गर्दन पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते को देखकर मां ने बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बच्चे के जबड़े को मुंह में जकड़ लिया। कुत्ते का दांत नैतिक के होंठ के आर-पार हो गया। किसी तरह कुत्ते को हटाया गया। इसके बाद कुत्ते ने टावर बी-1 के बाहर खड़ी कुलदीप की पांच वर्षीय बेटी फाल्गुनी की कमर, पैर और हाथ में काट लिया। कुत्ते के लगातार दो बच्चों को काटने से सोसायटी में हड़कंप मच गया। जब तक लोग एकत्र हुए, तब तक कुत्ता भाग गया। वहां से निकलकर कुत्ता पास की पंचशील ग्रींस सोसायटी में घुस गया और मनीष अवस्थी के छह वर्षीय बेटा नमन पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी कुत्ते ने उसकी कमर पर काट लिया। पार्क में बैठे अन्य लोगों ने कुत्ते को भगाया। तीनों बच्चों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद से तीनों बच्चे सहमे
कुत्ते के हमले से तीनों बच्चे सहमे हैं। पीड़ित मनीष ने बताया कि बेटे ने काफी मेहनत कर परीक्षा दी थी। शनिवार को पीटीएम में परीक्षा परिणाम लेने जाने को उत्साहित था, लेकिन कुत्ते के काटने के बाद वह काफी डर गया है। इस कारण वह स्कूल नहीं जा सका।
विज्ञापन
लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत
ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में लावारिस कुत्तों का आतंक है। आए दिन किसी न किसी सोसायटी में कुत्ते महिलाओं और बच्चों को काट रहे हैं। एल्डिगो ग्रीन मिडोज सोसायटी में एक सप्ताह के अंदर कुत्तों ने आठ लोगों काट लिया था। वहीं पंचशील ग्रींस सोसायटी में भी चार दिन पहले एक मजदूर के बच्चे को कुत्ते ने छह जगह काट लिया था। स्थानीय लोगों में बिल्डर और प्राधिकरण के कार्रवाई नहीं करने से काफी रोष है।