{"_id":"5bb538b1867a55013856b256","slug":"15386031648-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीपी के पिता ठक-ठक गिरोह के शिकार,फोन उड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीपी के पिता ठक-ठक गिरोह के शिकार,फोन उड़ा ले गए बदमाश
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
डीसीपी के पिता ठक-ठक गिरोह के
हुए शिकार, कार से फोन उड़ाया
- बाड़ा हिंदूराव पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कर रही छानबीन
- जतिन नरवाल उत्तरी दिल्ली में रहे हैं डीसीपी, वर्तमान में अंडमान निकोबार में है तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त रहे जतिन नरवाल के पिता बुधवार दोपहर ठक-ठक गिरोह के शिकार हो गए। बाड़ा हिंदूराव इलाके के डीसीएम चौक लाल बत्ती के पास बदमाशों ने उनकी कार में जोर-जोर से ठक-ठक कर उनका मोबाइल उड़ा लिया। पुलिस ने पीड़ित कृष्ण चंद नरवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णचंद नरवाल परिवार के साथ राजनिवास स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। कृष्णचंद पहले हरियाणा सरकार के बिजली निगम में इंजीनियर थे। रिटायर होने के बाद वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। कृष्णचंद के बेटे 2006 के आईपीएस जतिन नरवाल उत्तरी दिल्ली में ही डीसीपी रहे हैं, फिलहाल उनकी तैनाती अंडमान निकोबार में है। बुधवार दोपहर के समय कृष्णचंद अपनी कार से किसी काम से निकले थे। इस बीच डीसीएम चौक के पास एक युवक उनकी कार में जोर-जोर से ठक-ठक करने लगा। उसका कहना था उन्होंने उसके पैर पर कार चढ़ा दी है। बहस के दौरान दूसरे युवक ने कार केडैशबोर्ड पर रखा कीमती फोन उड़ा लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।