फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जीएम को झांसा देकर डेबिट कार्ड से निकाले 20 हजार रुपये

जीएम को झांसा देकर डेबिट कार्ड से निकाले 20 हजार रुपये

Wed, 03 Oct 2018 04:16 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
जीएम को झांसा देकर डेबिट कार्ड से निकाले 20 हजार रुपये
जीएम के डेबिट कार्ड से निकाले 20 हजार रुपये
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एटीएम बूथ से मंगलवार को कुछ युवकों ने झांसा देकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। एक कॉलेज के जीएम ने मामले की तहरीर कासना कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। जीएम अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह एसबीआई के एटीएम से अपनी पत्नी के अकाउंट से रुपये निकालने आए थे। बूथ में पहले से कुछ युवक मौजूद थे। यहां लगी दो मशीनों में प्रयास करने के बाद कैश नहीं निकला। युवकों ने उनसे तीसरी मशीन से कैश निकलने की बात कहकर रुपये निकालने को कहा। वह तीसरी मशीन से रुपये निकालने लगे, तब तक युवक दूसरी मशीन से रुपये निकालकर बाहर चले गए और उनके कार्ड में मशीन बैलेंस की कमी बताने लगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकालकर पड़ताल की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed