{"_id":"5bb3f36b867a557f0256829b","slug":"153851989417-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए चार गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
- सभी आरोपी पेशे से बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर थाना पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भारत-बांग्लादेश के बीच एशिया कप के फाइनल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। चारों आरोपी पेशे से बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर हैं। आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्यम बिश्वाल के अनुसार, 28 व 29 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि लाजपत नगर में एक क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा है। एसीपी लाजपत नगर बिजेंद्र की देखरेख में लाजपत नगर थानाध्यक्ष पंकज मलिक की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर चार आरोपियाें संदीप कुमार उर्फ सोनू, हरीश कुमार, नवीन कुमार और हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैलकुलेटर, रजिस्टर और प्लेइंग कार्ड बरामद किए हैं। सभी आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं और पेशे से बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर हैं। प्रॉपर्टी का व्यवसाय ठप होने से आरोपियों पर काफी कर्जा हो गया था। ऐसे में ये जुआ खेलने व सट्टा लगाने लगे। आरोपी लाजपत नगर में हरीश के घर पर सट्टा खेल रहे थे।