फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गुलेल गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

गुलेल गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 03 Oct 2018 04:08 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
गुलेल गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
एनसीआर सहित पंजाब क्षेत्र के लिए भी
विज्ञापन


गुलेल गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

- दिल्ली एनसीआर में खपाते थे चोरी का सामान
- नौ मामले सुलझाने का पुलिस ने किया दावा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले गुलेल गैंग के तीन बदमाशों मुक्तसर (पंजाब) निवासी भूषण छाबड़ा, मदनगीर निवासी कृष्णा और करोलबाग निवासी धरमबीर को
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 17 लैपटॉप, 17 मोबाइल और 77 एसडी कार्ड बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी चोरी का सामान दिल्ली एनसीआर में बचते थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त ऐटों अल्फोंस ने बताया कि कार के शीशे तोड़कर चोरी की मिल रही शिकायत पर छानबीन के दौरान पुलिस ने 23 सितंबर को द्वारका सेक्टर 12 के पास से मदनगीर निवासी सूरज को रंगे हाथ दबोचा था। उसने खुलासा किया है कि चोरी के सामान को वह दिल्ली और पंजाब में जानकारों को बेचता था। 30 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार से एक व्यक्ति चोरी का सामान खरीदने आ रहा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उस कार से 17 लैपटॉप और 17 मोबाइल फोन और 77 एसडी कार्ड बरामद किया। आरोपी मुक्तसर पंजाब निवासी निवासी है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गुलेल गैंग के दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूषण ने बताया कि हर सप्ताह वह कार से पंजाब से दिल्ली आता था और चोरी का सामान खरीदकर ले जाता था। कृष्णा अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed