फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एलएलबी छात्र पर गोली चलाने के आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष

एलएलबी छात्र पर गोली चलाने के आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष

Thu, 27 Sep 2018 03:52 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी छात्र पर गोली चलाने के आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष

विज्ञापन
छात्र पर गोली चलाने के आरोपियों को बताया बेकसूर
परिजनों ने एसपी को सौंपी सीसीटीवी फुटेज, कहा- घटना के समय डेयरी पर थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एलएलबी छात्र पर गोली चलाने के आरोपियों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनीत जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को बेकसूर बताया। साथ ही घटना के समय आरोपियों के डेयरी पर मौजूद रहने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नॉलेज पार्क स्थित एक कालेज में एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र कपिल नागर सोमवार शाम जिला न्यायालय से घर जा रहा था। अट्टा गुजरान निवासी कपिल ने बताया कि रास्ते में कार सवार उसके गांव के कुछ लोगों ने उस पर गोली चलाई, जो कि उसके साथ हाथ में लगी। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जांच में पता चला कि पीड़ित और आरोपी पक्ष में रंजिश है। दोनों के बीच कई मामले न्यायालय में हैं। मंगलवार को आरोपी बिल्लू पक्ष के लोगों ने एसपी ग्रामीण से मिलकर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जिस समय कपिल पर फायरिंग हुई उस समय बिल्लू व एक अन्य आरोपी अपनी डेयरी पर मौजूद थे। डेयरी में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed