फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व कांग्रेसी विधायक रामवीर शौकीन बागपत पुलिस की कस्टडी से हुआ फरार

पूर्व कांग्रेसी विधायक रामवीर शौकीन बागपत पुलिस की कस्टडी से हुआ फरार

Thu, 27 Sep 2018 03:40 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेसी विधायक रामवीर शौकीन बागपत पुलिस की कस्टडी से हुआ फरार
संशोधित.....शौकीन से संबंधित विवरण बढ़ाया गया है। बागपत, यूपी के लिए विशेष उपयोगी
विज्ञापन


पूर्व विधायक रामवीर शौकीन
पुलिस की हिरासत से फरार
बागपत पुलिस चेकअप के लिए लाई थी सफदरजंग अस्पताल
- गैंगस्टर नीरज बवानिया का है मामा, सफदरजंग एन्क्लेव थाने में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस विधायक और गैंगस्टर नीरज बवानिया का मामा रामवीर शौकीन बुधवार दोपहर सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया। यूपी में बागपत की पुलिस उसे चेकअप के लिए सफदरजंग अस्पताल लाई थी। अस्पताल में पत्नी से बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी रामवीर शौकीन से कुछ दूर हुए तो वह भाग निकला। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने बागपत पुलिस की शिकायत पर देर रात मामला दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दबाव में उसने कोर्ट में समर्पण किया था। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने उसके फरार होने की पुष्टि की है।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि बागपत पुलिस के एसआई चमन और दो सिपाही रामवीर शौकीन को चेकअप के लिए बुधवार सुबह सफदरजंग अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में शौकीन से मिलने उसकी पत्नी और कुछ रिश्तेदार आए थे। वह अस्पताल में पेड़ के पास खड़े होकर उनसे बात कर रहा था। बागपत पुलिस के सिपाही कुछ दूरी पर खड़े थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे रामवीर शौकीन पेड़ की आड़ लेकर अस्पताल से फरार हो गया। एसआई और दोनों सिपाहियों ने शौकीन को अस्पताल में काफी ढूंढा और न मिलने पर शाम साढ़े पांच बजे सूचना दिल्ली पुलिस को दी।
विज्ञापन

रामवीर शौकीन दिल्ली के बड़े गैंगस्टर नीरज बवानिया का मामा है। नीरज इस समय जेल में है। रामवीर शौकीन मुंडका से कांगेस का विधायक रह चुका है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, यूपी के अपराधी अमित भूरा को हिरासत से भगाने के आरोप में वह बागपत जेल में बंद था। उत्तराखंड पुलिस बदमाश अमित भूरा को यूपी में कोर्ट में पेश करने लाई थी तो बदमाश उसे हिरासत से भगा ले गए थे। रामवीर शौकीन पर गैंगस्टर नीरज बवानिया का अपराधों में साथ देने और एके-47 रखने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब एक वर्ष रामवीर शौकीन का एक साल पीछा किया था। इसके बाद उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। पुलिस ने उस पर मकोका लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed