फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रणहौला में युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार

रणहौला में युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रणहौला में युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार
रणहौला में पीटकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस फरार आरोपियों की कर रही है तलाश, पानी लाने से मना करने पर कर दी थी पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में पानी लाने से मना करने पर एक युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस उसके निशानदेही पर फरार अन्य आरेपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मुन्नालाल (17) अपने परिजनों के साथ रणहौला इलाके में रहता था। वह उत्तम नगर स्थित एक कबाड़ी के दुकान में काम करता था। इससे पूर्व वह अपने घर के पड़ोस में स्थित कृष्ण की डेयरी में काम करता था, लेकिन एक साल पहले उसने डेयरी मालिक के यहां से काम छोड़ दिया था। बावजूद कभी कभार वह डेयरी मालिक के कहने पर काम कर देता था। 23 सितंबर की रात मुन्नालाल काम करके घर आया। वह नहाने के लिए चला गया। इसी दौरान कृष्ण के बेटों अमित और पवन ने मुन्नालाल को आवाज लगायी और डेयरी के लिए पानी लाने के लिए चलने को कहा। मुन्नालाल ने ठंड लगने की बात कहकर जाने से इनकार कर दिया। मुन्नालाल की मां मायादेवी ने आरोप लगाया कि जब मुन्नालाल सीढ़ियों से उतर रहा था, तो इसी दौरान अमित और पवन ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। मुन्नालाल बेहोश हो गया उसके बावजूद अमित व पवन के साथ साथ उसके पिता और मां ने भी उसकी पिटाई करते रहे। मुन्नालाल को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed