फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   दिल्ली से चोरी कर सामान पहुंचा देते थे तमिलनाडु, एक गिरफ्तार

दिल्ली से चोरी कर सामान पहुंचा देते थे तमिलनाडु, एक गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 05:52 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से चोरी कर सामान पहुंचा देते थे तमिलनाडु, एक गिरफ्तार
Thief

राजधानी में विभिन्न तरीकों से ठगी कर लोगों का सामान उड़ाने वाले गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी गनानाप्रकाशन इडुंबन (35) के रूप में हुई है। आरोपी ठक-ठक गिरोह के सरगना के आदेश पर उड़ाए गए माल को तमिलनाडु लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। आरोपी के पास से छह लैपटॉप, एक आईपैड, चार मोबाइल व दो महंगी घड़ी बरामद की हैं। कनाट प्लेस थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 5 सितंबर को नई कॉलोनी, पलवल(हरियाणा) निवासी ज्ञानेश्वर चालक के साथ कनॉट प्लेस आया था। ज्ञानेश्वर अपनी कार में बैग छोड़कर काम से चला गया। इस बीच ठक-ठक गिरोह ने सड़क पर 10-20 के नोट गिराकर चालक को कार से बाहर निकाल लिया। बदमाशों ने कार की सीट पर रखा ज्ञानेश्वर का बैग उड़ा लिया, जिसमें लैपटॉप, 50 हजार रुपये व अन्य कीमती सामान था।
विज्ञापन


ज्ञानेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि सामान उड़ाने वाले गैंग का बदमाश शुक्रवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ, जिसमें ज्ञानेश्वर का मोबाइल भी मिला। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से सामान लेकर तमिलनाडु जाता था। पुलिस को आरोपी ने बताया कि सामान पहुंचाने के बदले उसे अच्छी रकम मिल जाती थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed