फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नमस्ते गैंग के सरगना व सदस्यों पर लगा मकोका...

नमस्ते गैंग के सरगना व सदस्यों पर लगा मकोका...

Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नमस्ते गैंग के सरगना व सदस्यों पर लगा मकोका...
मेरठ के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

नमस्ते गैंग सरगना जावेद
और बदमाशों पर मकोका
अब लुटेरों की संपत्ति भी जब्त कर सकती है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में एक समय आतंक का पर्याय रहे नमस्ते गैंग के सरगना और बदमाशों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम-1999) के तहत जगतपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मकोका लगने के बाद बदमाशों का जेल से बाहर आना मुश्किल होगा। सरगना जावेद उर्फ जेडी और उसके परिवार ने लूटपाट से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की हुई है। अब इस संपत्ति को जब्त करना भी संभव होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मूल रूप से मेरठ के रहने वाले जावेद का परिवार पुराने मुस्तफाबाद में रहता है। जावेद और उसके गिरोह पर खास तरह से लूटपाट के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 के मई में आरोपी ने जगतपुरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, हालांकि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने जावेद और उसके साथियों को दबोच लिया था। बाद में जावेद जमानत पर बाहर आया। पुलिस ने एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पूरा गैंग जेल में है। पुलिस ने जावेद के अलावा वसीम, शाहिद, नईम, शहजाद और इकरार पर मकोका लगाया है। गैंग मुख्य रूप से पश्चिम दिल्ली, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा जिले में सक्रिय था। जावेद का पिता इलियास, उसके 10 भाई व चार बहनें पुराने मुस्तफाबाद में रहते हैं। परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed