{"_id":"5ba15752867a557f59299d90","slug":"15373002889-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी देहात पहुंचे, वकीलों ने की केस दर्ज की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी देहात पहुंचे, वकीलों ने की केस दर्ज की मांग
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
एसपी देहात पहुंचे, वकीलों ने की आरोपियों पर केस दर्ज कराने की मांग
- अधिवक्ता को थप्पड़ मारने का मामला : कोर्ट में पुलिस के प्रवेश पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता को गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी में थप्पड़ मारने के मामले में दूसरे दिन भी वकील कार्य से विरत रहे। वहीं, न्यायालय परिसर में पुलिस के प्रवेश पर रोक रही। एसपी देहात विनीत जायसवाल अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे तो उन्हें तहरीर देकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनपद दिवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तोंगड़ व सचिव ललित शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता महेंद्र यादव को थप्पड़ मारने को लेकर हड़ताल जारी है। दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताते रहे। न्यायालय परिसर में पुलिसकर्मियों के प्रवेश पर भी रोक रही। एसपी देहात उनके बीच पहुंचे। उन्हें लिखित तहरीर देकर मामले में केस दर्ज करने की मांग की गई। इस पर एसपी देहात ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कार्रवाई नहीं होती तो अधिवक्ता विरोध स्वरूप आंदोलन जारी रखेंगे। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि अधिवक्ताओं से तहरीर लेकर एसपी सिटी को भेज दी गई है।