{"_id":"5ba1519c867a555b081a9a58","slug":"153729882610-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल ने मेवात के मोस्ट वांटेड बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल सेल ने मेवात के मोस्ट वांटेड बदमाश को दबोचा
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात और बरेली के ध्यानार्थ
मेवात का वांछित बदमाश अजरूद्दीन गिरफ्तार
50 हजार का इनाम था, व्यवसायी को अगवा कर लूटा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेवात के मोस्ट वांटेड बदमाश अजरूद्दीन को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी हरियाणा में अपहरण कर फिरौती मांगने के केस में वांछित था।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, एसआई आदित्य सिंह की टीम वांछित बदमाश हथीन, पलवल (हरियाणा) निवासी अजरूद्दीन की तलाश कर रही थी। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने हथीन, भिवाड़ी, मथुरा, यूपी व गुजरात में दबिश दी थी, मगर आरोपी छिपने की जगह बदल रहा था।
आखिरकार पुलिस ने आरोपी अजरूद्दीन को 17 सितंबर को बरेली (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सस्ते में स्क्रैप बेचने के नाम पर इंदौर के व्यवसायी को 30 अप्रैल को दिल्ली बुलाया था। साथियों के साथ व्यवसायी का एयरपोर्ट से अपहरण कर लिया था और उसे नूंह (मेवात) ले गए। यहां पर मारपीट कर लूट लिया था। इसी तरह चेन्नई के व्यवसायी को भी स्क्रैप बेचने के नाम पर बुलाकर लूटपाट की थी।