फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   व्हाट्स ऐप पर 25 लाख की लॉटरी जीतने का मैसेज देकर हजारों की ठगी

व्हाट्स ऐप पर 25 लाख की लॉटरी जीतने का मैसेज देकर हजारों की ठगी

Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्स ऐप पर 25 लाख की लॉटरी जीतने का मैसेज देकर हजारों की ठगी
व्हाट्सऐप पर लॉटरी जीतने का मैसेज देकर ठगी
विज्ञापन

केबीसी के लक्की ड्रॉ में 25 लाख का इनाम जीतने का दिया झांसा

अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली । ठगों ने व्हाट्सएप पर 25 लाख की लॉटरी जीतने का मेसेज भेजकर फर्नीचर कारोबारी से हजारों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने तिलक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मुखराम गार्डन निवासी आकाश (18) के पास तीन माह पहले व्हाट्सऐप पर मेसेज आया। इसमें कहा गया कि केबीसी के लक्की ड्रॉ में आपने 25 लाख का इनाम जीता है। इसे लेने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। पहले उसने 12 हजार रुपये जमा करने पर इनाम की रकम मिलने की बात कही। आकाश ने रुपये उनके बताए अकाउंट में डाल दिए। कुछ दिन बाद दोबारा मेसेज व व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए बताया गया कि आपको इनाम पाने के लिए 25 हजार रुपये बतौर टैक्स देना होगा। आकाश ने पहले तीन हजार फिर 15 हजार रुपये जमा करवाए। उसके बाद बड़े अधिकारी से बात करने पर बताया गया कि उसकी फाइल बंद हो चुकी है, जिसे फिर से खोलने के लिए 37 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। आकाश ने 10 हजार रुपये और जमा करवा दिए। लेकिन फिर से उसे कहा गया कि 6130 रुपये जमा करने पर उसे रुपये मिलेंगे। लेकिन आकाश को रुपये नहीं मिले। संपर्क करने पर बताया गया कि उसे पांच हजार रुपये और देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed