{"_id":"5ba1516f867a557eca090feb","slug":"153729878010-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के मेजर का पहचान पत्र झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के मेजर का पहचान पत्र झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के मेजर का पहचान पत्र झपटकर भागे बदमाश
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सेना के एक मेजर का पहचान पत्र झपटकर भाग गए। मेजर ने पहचान पत्र को अपने गले में लटका रखा था। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। हरिनगर थाना पुलिस ने इस बाबत झपटमारी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मेजर विवेक परिवार समेत दिल्ली कैंट इलाके में रहता है। मंगलवार सुबह वह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सामने स्थित दवा की दुकान पर खरीददारी के लिए पहुंचे थे। कार खड़ी करने के बाद वह दुकान पर जाने लगे। तभी कुछ दूरी पर एक काले रंग की पल्सर बाइक आकर रुकी। उसपर दो युवक सवार थे। एक बाइक से उतरकर पीड़ित के पास आया और मेजर के गले में लटक रहे सेना का पहचान पत्र झपट लिया और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गया। मेजर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।