फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुल्तानपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत

सुल्तानपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत

Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुरी में युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत
सुल्तानपुरी में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया साजिश का आरोप
- पुलिस ने कहा किसी को नहीं दी गयी है क्लीनचिट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने सुसाइड किया है। जबकि परिजन उसके दोस्तों पर साजिश की तहत हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। मौके से पुलिस को पिस्टल और खोखा मिला है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी को क्लीनचिट नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। युवक की शिनाख्त लवीत सोलंकी (19) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार वह पूठकलां गांव में अपनी मां और दो भाइयों के साथ रहता था। उसके पिता का देहांत हो चुका है। लवीत रोहिणी सेक्टर तीन स्थित कंपनी में काम करता था। उसके भाई लव सोलंकी ने बताया कि 15 सितंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी ने लवीत को फोन किया। इसके बाद वह नीचे रहने वाले किराएदार को दस मिनट में आने की बात कहकर निकल गया। करीब डेढ़ घंटा बाद एक युवक भागता हुआ उसके घर आया और बताया कि लवीत को गोली लगी है। परिजन पहुंचे तो देखा कि बरवाला चौक पर लवीत खून से लथपथ पड़ा है। गोली उसकी कनपटी से पार हो गई थी। उसकी सांसे चल रही थी। तुरंत उसे अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटना एक फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें लवीत के साथ उसका दोस्त मोंटी दिख रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मोंटी से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया है। परिवार वालों को कहना है कि सुल्तानपुरी पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। जबकि अंदेशा है कि दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर गोली मारी है। लव का आरोप है कि आरोपी इसी गांव का है और आपराधिक किस्म का है। लवीत ने कुछ दिनों से दोस्तों का साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी में मोंटी के साथ बैठा दिख रहा है लवीत
परिवार वालों के मुताबिक फुटेज में लवीत अपने दोस्त मोंटी के साथ बैठा है। तभी अचानक गोली चलती है और लवीत गिर जाता है। उसके बाद मोंटी वहां से भाग जाता है, लेकिन 10 मिनट के बाद वह वापस आता है और फिर चला जाता है। पुलिस का कहना है कि लवीत को काफी नजदीक से गोली मारी गई है। आशंका है कि उसने खुद पिस्टल से गोली मारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मोंटी को क्लीनचिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed