{"_id":"5b9ae4fd867a5501332a5b60","slug":"153687780519-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत जज के बेटे व उसकी दोस्त को जन्मदिन पर अगवा कर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत जज के बेटे व उसकी दोस्त को जन्मदिन पर अगवा कर लूटपाट
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के ध्यानार्थ
एलएलबी छात्र और उसकी दोस्त को अगवा कर लूटा
कार में बंधक बनाकर दस घंटे घुमाते रहे बदमाश
रिटायर्ड जज का बेटा है पीड़ित, बुधवार को जन्मदिन था
पांच हजार रुपये व कार लूटी, कार्ड से पेट्रोल भी डलवाया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दो बदमाशों ने हथियार के दम पर रिटायर्ड जज के बेटे को उसकी दोस्त के साथ अगवा कर लिया। बदमाश दोनों को क्षेत्र की सड़कों पर लगभग दस घंटे तक कार में घुमाते रहे और मारपीट-लूटपाट करते रहे। इसके बाद बदमाश दोनों को सिल्वर सिटी सोसायटी के पास फेंककर फरार हो गए। बदमाश कार भी लूटकर ले गए।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वेद प्रकाश पुंडीर ने बताया कि मूलरूप से गोरखपुर निवासी रिटायर्ड जज का बेटा विशाल शारदा विवि में एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है। बुधवार को विशाल का जन्मदिन था। इसके चलते वह अपनी दोस्त के साथ था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे विशाल और उसकी दोस्त विवि के बाहर खड़ी कार में सवार होकर जाने वाले थे, तभी दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें कार में बिठा लिया।
बदमाश दोनों को अगवा कर ले गए। बदमाशों ने विशाल से पांच हजार रुपये लूट लिए। एक पंप पर ले जाकर एक हजार रुपये का पेट्रोल विशाल की दोस्त के कार्ड से डलवाया। इसके बाद भी बदमाश दोनों को शहर और दादरी क्षेत्र में सड़कों पर घुमाते रहे। बदमाशों ने विरोध पर विशाल से मारपीट भी की। इसके बाद दोनों को सिल्वर सिटी सोसायटी के पास रात 11 बजे के बाद फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
सुरक्षा पर उठे सवाल
बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक और उसकी दोस्त को कार में हथियार के दम पर अगवा किया। इसके बाद बदमाश शहर व क्षेत्र की सड़कों पर दोनों को बंधक बनाकर घुमाकर मारपीट व लूटपाट करते रहे। इसके बावजूद मुस्तैद होने का दावा करने वाली पुलिस की नजर बदमाशों पर नहीं पड़ी। दूसरा बड़ा सवाल यह है कि बदमाश ने कार और पांच हजार रुपये की लूट की है। ये वारदात कुछ मिनटों में भी हो सकती थी। इसके लिए बदमाशों ने दस घंटे तक दोनों को क्षेत्र की सड़कों पर क्यों घुमाया।