{"_id":"5b99a37a867a557f6249fa6d","slug":"153679549814-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लडने को गिरोह बनाकर की लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव लडने को गिरोह बनाकर की लूट की कोशिश
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा, बुलंदशहर सहित अन्य के लिए
-----------------
हेडिंग: चुनाव लड़ने के लिए गिरोह बनाकर लूट का प्रयास
सबहेड: कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पर दफ्तर में घुसकर तलवार से हमले का मामला
मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक साइट-5 में 25 अगस्त की रात कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राकेश गोस्वामी पिलखुवा से जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए रुपयों का बंदोबस्त करने के लिए उसने लूट की साजिश रची थी।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि श्यौराजपुर निवासी ठेकेदार विनोद पर चार अज्ञात हमलावरों ने तलवार व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। विनोद ने आरोपियों के वार अपने हाथ से रोके थे जिससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी गया था। इसके बावजूद विनोद आरोपियों से भिड़ गया और बदमाशों को भागना पड़ा था। इसके बाद विनोद स्वयं कार चलाकर अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने मामले में विनोद के भाई सुशील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से बझेड़ा खुर्द पिलखुवा निवासी रोकेश गोस्वामी और अहमदगढ़ बुलंदशहर निवासी मोनू गिरी व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। एक साथी गुलफाम अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
10-12 लाख की सूचना पर की वारदात
पुलिस का कहना है कि राकेश को जानकारी मिली थी कि ठेकेदार के पास 10-12 लाख रुपये हो सकते हैं। राकेश को जिला पंचायत के चुनाव के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इसी कारण उसने गिरोह बनाकर हमले की वारदात की, लेकिन लूट में नाकाम रहा। इससे पहले उसने रेकी भी की थी।