फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या

इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या

Fri, 07 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या
इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी
विज्ञापन

की चाकू से वार कर हत्या
- घर के सामने पार्क में हुई वारदात, मृतक पार्क में असामाजिक तत्वों को आने से रोकता था
- दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, फुटेज से पहचान के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके के एक पार्क में बृहस्पतिवार रात इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत एक शख्स की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। घटना से कुछ देर पहले ही वह घर से निकला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। मरने वाले शख्स की शिनाख्त अतुल कपूर (42) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अतुल तिलक नगर के 13 ब्लॉक में सपरिवार रहता था। वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अतुल ने पत्नी अनुभा के साथ खाना खाया और फिर कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर तक जब अतुल घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। लोगों ने पार्क के गेट पर अतुल की चप्पल पड़ी देखी। पार्क में उसका शव लहूलुहान शव था। उसके शरीर पर चाकू के छह जख्म थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


- असामाजिक तत्वों पर हत्या का शक
स्थानीय लोगों ने बताया कि अतुल के घर के सामने स्थित पार्क की देखरेख वह खुद ही करता था। पिछले करीब दो साल में पार्क की स्थिति काफी सुधर गई थी। पार्क की स्थिति सुधरने के बाद यहां असामाजिक तत्व भी आने लगे। शाम के समय पार्क में शराब पीने लगे। इस बात को लेकर कई बार उसका लोगों से विवाद भी हुआ था। आशंका है कि इसी विवाद की वजह से किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed