{"_id":"5b92b1eb867a557e8327b7f7","slug":"15363404456-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी
की चाकू से वार कर हत्या
- घर के सामने पार्क में हुई वारदात, मृतक पार्क में असामाजिक तत्वों को आने से रोकता था
- दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, फुटेज से पहचान के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके के एक पार्क में बृहस्पतिवार रात इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत एक शख्स की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। घटना से कुछ देर पहले ही वह घर से निकला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। मरने वाले शख्स की शिनाख्त अतुल कपूर (42) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अतुल तिलक नगर के 13 ब्लॉक में सपरिवार रहता था। वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अतुल ने पत्नी अनुभा के साथ खाना खाया और फिर कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर तक जब अतुल घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। लोगों ने पार्क के गेट पर अतुल की चप्पल पड़ी देखी। पार्क में उसका शव लहूलुहान शव था। उसके शरीर पर चाकू के छह जख्म थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया है।
- असामाजिक तत्वों पर हत्या का शक
स्थानीय लोगों ने बताया कि अतुल के घर के सामने स्थित पार्क की देखरेख वह खुद ही करता था। पिछले करीब दो साल में पार्क की स्थिति काफी सुधर गई थी। पार्क की स्थिति सुधरने के बाद यहां असामाजिक तत्व भी आने लगे। शाम के समय पार्क में शराब पीने लगे। इस बात को लेकर कई बार उसका लोगों से विवाद भी हुआ था। आशंका है कि इसी विवाद की वजह से किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।