फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एटीएम बूथ में हेराफेरी कर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

एटीएम बूथ में हेराफेरी कर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 05 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बूथ में हेराफेरी कर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार
गाजियाबाद और बागपत के लिए भी
विज्ञापन


एटीएम बूथ में ठगने
वाले पांच गिरफ्तार
26 एटीएम कार्ड, 30 हजार नकदी और तीन कारें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लग्जरी कारों में चलने वाले पांच ठगों को पूर्वी जिला पुलिस ने दबोचा है। इनमें दो ग्रेजुएट हैं, जबकि तीन 12वीं तक पढ़े हैं। ये एटीएम बूथ में दाखिल होकर कैश निकालने आए लोगों से कभी कार्ड बदलकर तो कभी दूसरी तरकीब से ठगी करते थे। आरोपी लोनी गाजियाबाद निवासी सोवल (22), नितिन (22), बागपत यूपी निवासी रॉबिन (25), जगत (33) और करावल नगर दिल्ली निवासी आर्यन (25) हैं। नितिन व जगत ग्रेजुएट हैं। इनके पास से महिंद्रा एक्सयूवी-500 समेत तीन कारें, 26 एटीएम कार्ड व 30 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एसीपी आनंद कुमार मिश्रा टीम ने एक सूचना के बाद काली बाड़ी मंदिर, न्यू अशोक नगर से सोवल, रॉबिन और जगत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनके दो साथी न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद हैं। वहां से पुलिस ने आर्यन और नितिन को दबोचा और 30 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सिगरेट और शराब के आदी हैं। न्यू अशोक नगर इलाके में हुई एटीएम बूथ में ठगी की वारदात में वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। आरोपियों ने बताया कि वे सभी कार से चलते थे। दो युवक एटीएम के अंदर खड़े रहते थे। कैश निकालने आए लोगों का पिन नंबर ये देख लेते थे। बाद में कुछ भी बहाना कर उसका एटीएम कार्ड बदल देते थे। कैश निकालने आए शख्स के जाते ही आरोपी कैश निकाल लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed