{"_id":"5b857e4242c79246725bb623","slug":"15354752556-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बस में बदमाशों पर चोरी का इल्जाम लगाना युवक को पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीटीसी बस में बदमाशों पर चोरी का इल्जाम लगाना युवक को पड़ा भारी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीसी बस में बदमाशों पर जेबतराशी का इल्जाम लगाया तो चाकू से हमला
- बदमाशों ने बस में ही युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक
- पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
राजीव कुमार
नई दिल्ली। चलती बस में युवकों पर जेबतराशी करने का इल्जाम लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। फिर आरोपी चलती बस से कूदकर भाग गए। कंडक्टर ने बस रुकवाकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पीसीआर कर्मियों ने युवक को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कंडक्टर के बयान पर विकासपुरी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की पहचान उत्तम नगर निवासी अमित के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक उत्तम नगर निवासी अमित पश्चिम विहार में निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को अमित बस रूट संख्या-879 से रोहिणी की ओर जा रहा था। तभी जनकपुरी धौली प्याऊ के पास चार पांच युवक बस में सवार हुए। बस आउटर रिंग रोड पर पहुंची तो एक सवारी ने शोर मचाकर बताया कि किसी ने जेब से उसका मोबाइल फोन निकाल लिया है। पास खड़े चार पांच युवकों ने कहा कि फोन निकालने वाला बस से उतर गया है। अमित ने उसी चार पांच युवकों पर फोन निकालने का आरोप लगा दिया। इसी बीच स्टैंड आने पर वह शख्स नीचे उतर गया जिसका फोन चोरी हुआ था। उसके नीचे उतरने के बावजूद अमित लगातार उन युवकों पर चोरी का आरोप लगाता रहा। युवकों की अमित से कहासुनी होती रही। गुस्से में एक युवक ने अपने दोस्तों को अमित को चाकू मारने के लिए कहा। उसके बाद दो युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और एक ने उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। तबतक चाकू मारता रहा जब तक वह अचेत होकर नीचे नहीं गिर गया।
घटना को अंजाम देकर बदमाश चलती बस से नीचे उतर गए। उसके बाद बस का कंडक्टर सुदेश कुमार ने चालक महेंद्र से कहकर बस रुकवायी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची अमित के शरीर से काफी खून निकल चुका था। पीसीआर कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है वारदात में शामिल सुल्तानपुरी निवासी नानकचंद, मोनू दलाल, हेमंत और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोनू को छोड़कर सभी आरोपियों पर लूटपाट और जेबतराशी के मामले दर्ज हैं। उधर, अमित का जांघ के पास का नस कट जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।