फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कस्टडी पेरोल पर मां से मिलने घर पहुंचे कैदी ने किया जमकर बवाल

कस्टडी पेरोल पर मां से मिलने घर पहुंचे कैदी ने किया जमकर बवाल

Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कस्टडी पेरोल पर मां से मिलने घर पहुंचे कैदी ने किया जमकर बवाल
कस्टडी पेरोल पर मां से मिलने पहुंचे कैदी ने किया बवाल
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से हाथापाई, आनन फानन में कैदी को जेल वैन में डालकर पुलिस ने पहुंचाया तिहाड़
-अदालत के आदेश पर पुलिसकर्मी कैदी को लेकर पहुंचे थे सागरपुर स्थित घर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत के आदेश पर तिहाड़ जेल से कस्टडी पेरोल पर सागर पुर इलाके में अपनी मां से मिलने पहुंचे कैदी ने जमकर हंगामा किया। कैदी ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली गलौज की। इतना ही नहीं वह सिर को पटककर खुद को चोट पहुंचाकर पुलिसकर्मियों को झूठे मामले फंसाने की धमकी देने लगा। लोगों की भीड़ जमा होने के बाद हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिसकर्मी हरकत में आए और कैदी को काबू कर उसे जेल वैन में बिठाकर तिहाड़ जेल पहुंचा दिया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर सागरपुर थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकी देने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सागरपुर निवासी जोगिन्दर उर्फ जोगा पहाड़गंज के एक मामले में तिहाड़ जेल संख्या 8 में बंद है। उसकी एक याचिका की सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे कस्टडी पेरोल पर अपनी मां से मिलने की इजाजत दी थी। बुधवार सुबह तीसरी बटालियन में तैनात जसमेर सिह व अन्य पुलिसकर्मी उसे जेल वैन में लेकर सागरपुर स्थित उसके घर पर पहुंचे। जोगिन्दर ने जेल का खाना लेने से मना कर दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका खाना ले लिया था। घर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने जोगिन्दर को उसकी मां से मिलवाया। थोड़ी देर बाद जोगिन्दर ने लोगों को घर पर इकट्ठा कर लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका। इस पर वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों से गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। जोगिन्दर घर का खाना और अन्य सुविधा लेने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बताया कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उसे सुविधा मिलेगी। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर भागने की कोशिश करने लगा। शोर शराबे के बीच मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हालात बेकाबू देख जसमेर सिंह ने सागरपुर थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस के सामने जोगिन्दर का हंगामा जारी रहा। उसे काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को हथकड़ी का प्रयोग करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे जबरदस्ती से जेल वैन में बिठा दिया। जोगिन्दर वैन में अपना सिर पटकने लगा और पुलिसकर्मियों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed