फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पशु अवशेष मिलने के बाद से निहाल विहार में तनाव

पशु अवशेष मिलने के बाद से निहाल विहार में तनाव

Thu, 23 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पशु अवशेष मिलने के बाद से निहाल विहार में तनाव
पशु अवशेष मिलने के बाद से निहाल विहार में तनाव
विज्ञापन


पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स के जवान कर रहे हैं गश्त
शांति बनाए रखने के लिए लोगों से कर रहे हैं बातचीत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार में पशु अवशेष मिलने के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इलाके में पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी जगह लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही पुलिस इलाके में शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों से बातचीत कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस पर पुलिस नजर रख रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है।
निहाल विहार में उस समय तनाव फैल गया, जब लोगों ने एक नाले के पास कुछ पशु अवशेष देखे। लोगों ने एक धार्मिक स्थल से पशु अवशेष लाए जाने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पशु अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए निगम की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस अधिकारियों ने संभाल लिया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रैपिड एक्शन फोर्स को भी इलाके में तैनात कर दिया। जवान इलाके में गश्त कर हालात को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने अमन कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर इलाके में शांति बहाल करने पर विचार-विमर्श किया। कमेटियों के सदस्य इलाके में जाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed