फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ईदगाह व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। मंगलवार शाम पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च भी किया। रबूपुरा कोतवाली व अन्य थाना क्षेत्रों में सादा कपड़ों में भी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी। ये टीम ईदगाह और धार्मिक स्थलों के आसपास ही मौजूद रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। ब्यूरो

..................
जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के अलीवर्दीपुर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष हथियार के बल पर जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना की सूचना यूपी 100 पर कॉल कर दी गई। पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने मामले में चारों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed