फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी

बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी

Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी
बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नगदी चोरी
विज्ञापन

जारचा। कोतवाली जारचा के एनटीपीसी चौकी क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बंद मकान में चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के जेवरात व नगदी चुरा कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, सरोज नामक विधवा महिला ऊंचा अमीरपुर मोड़ पर स्थित निजी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। एनटीपीसी गेट के सामने अपने मकान में परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार को सभी बच्चे और वह खुद घर का ताला लगाकर स्कूल गई थी। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों के साथ घर लौटी तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले टूटे थे, जिनमें लड़की की शादी के लिए रखे दस तोले सोने-चांदी के जेवरात और आठ हजार रुपये गायब थे। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed