फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   उमर खालिद पर हमला मामला

उमर खालिद पर हमला मामला

Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
उमर खालिद पर हमला मामला
उमर खालिद पर गोली चलाने वालों को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने जेएनयू छात्र उमर खालिद पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस की पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों को 20 अगस्त को हरियाणा से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया था। इन्होंने 13 अगस्त को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर खालिद पर कथित रूप से हमला कर दिया था।
पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम दीपक सेहरावत के समक्ष दिल्ली पुलिस ने दरवेश शाहपुर व नवीन दलाल को पेश कर कहा कि इनसे पूछताछ हो चुकी है। मामले की जांच अभी चल रही है। इसलिए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने गोरक्षा दल के सदस्य होने का दावा किया है। इन दोनों ने 13 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम खौफ से आजादी मेें अड़ंगा डालने की योजना बनाई थी और घटना का वीडियो 15 अगस्त को फेसबुक पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जब नवीन दलाल क्लब के बाहर पहुंचा तो उसे उमर खालिद वहां दिख गया तो उसने उस पर हमला कर दिया। नवीन का दावा है कि उसने खालिद पर फायर नहीं किया था। वहां से भागते समय उसकी पिस्तौल वहां गिर गई थी। दूसरी ओर खालिद का दावा है कि हमलावर ने उस पर गोली चलाई थी। पुलिस खालिद के इस आरोप की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed