{"_id":"5b7c297442c79246480304e9","slug":"153486372110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन टीचर के साथ मिलकर कारोबारी को अगवा कर लूटा, छह धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन टीचर के साथ मिलकर कारोबारी को अगवा कर लूटा, छह धरे
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन टीचर के साथ मिलकर कारोबारी को किया था अगवा
- नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद, दो अन्य की तलाश
- 17 अगस्त को विवेक विहार इलाके में पीवीसी टेप कारोबारी को किया था अगवा
- सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में पीवीसी टेप कारोबारी को अगवा कर रात भर दिल्ली व हरियाणा की सड़कों पर घुमाने के बाद लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत छह आरोपियों को दबोचा है। मुख्य आरोपी शुएब (19) 11वीं कक्षा का छात्र है। हाल ही में उसने पढ़ाई छोड़ी है। शुएब ने खुलासा किया है कि उसने अपने दोस्तों व ट्यूशन टीचर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लूट का सामान टीचर ने सीलमपुर के एक ज्वेलर को बेच दिया। पुलिस ने टीचर व ज्वेलर समेत कुल छह को दबोचा है। बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि पीड़ित लक्ष्य भाटिया को 17 अगस्त की रात बदमाशों ने कार समेत अगवा किया था। लक्ष्य को बदमाशों ने रातभर उसी की कार में घुमाया और उससे सोने की चेन, कड़ा, कैश और एटीएम कार्ड लूट लिया था। तड़के लक्ष्य को नवीन शाहदरा के बाद छोड़कर बदमाश भाग गए थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पहले कांति नगर निवासी शुएब को दबोचा। इसके बाद आसिफ अली और मो.घन्ने व नाबालिग को दबोच लिया गया। शुएब ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथी मन्नान और तैय्यब के साथ मिलकर वारदात की। लूट में उसने अपने ट्यूशन टीचर प्रदीप कुमार को भी शामिल किया। प्रदीप ने लूटा गया माल सीलमपुर के ज्वेलर राजू वर्मा को बेचकर अपना कमीशन ले लिया। पुलिस ने मामले में शुएब, आसिफ अली, मो.घन्ने, प्रदीप, और राजू वर्मा व नाबालिग को दबोचा है। वहीं मन्नान और तैय्यब की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। पुलिस की मानें तो शुएब ने हाल ही में 11वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़ी है।