{"_id":"5b799a2442c79246725ba3f6","slug":"153469596317-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएटीएस ने सेंधमारी करने वाले तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएटीएस ने सेंधमारी करने वाले तीन को दबोचा
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी.....
एएटीएस ने सेंधमारी करने वाले तीन को दबोचा
- गाड़ी खरीदने के लिए करता था सेंधमारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को दबोचा है। मुख्य आरोपी गाड़ी खरीदने व नशे की आदत को पूरा करने के लिए वारदात करता था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सेंधमारी के छह मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ लूट, सेंधमारी व घरों में चोरी के 16 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी का काफी सामान बरामद किया गया है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय नगर स्माइलपुर फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मो. आरिफ (23), जैतपुर, दिल्ली निवासी अलादीन उर्फ बल्लू (24) और संगम विहार निवासी शमशाद उर्फ राजा (24) के रूप में हुई। जिले के ऑपरेशन सेल एसीपी केपी सिंह की देखरेख में एएटीएस प्रभारी लव आत्रे व एसआई ज्ञानप्रकाश की टीम ने इन आरोपियों को मीठापुर चौक, जैतपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के दो व सेंधमारी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है। शमशाद नशे करने और अपनी गाड़ी खरीदने के लिए वारदात करता था। उसकी मोहम्मद आरिफ से तिहाड़ जेल में मुलाकात हुई थी। ये दोनों अलादीन से आगरा केनाल के पास मिले थे। इसके बाद तीनों घरों में चोरी करने लगे।