{"_id":"5b786b7e42c79246664215da","slug":"15346184859-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज व अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी को जलाया, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज व अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी को जलाया, गंभीर
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: दहेज के लिए पत्नी को जलाने का आरोप
पति, सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। दस लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर बहू को जलाने के आरोप का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी अबरार ने बहन सीमा की शादी दस साल पहले जेवर के मोहल्ला मानक चैक निवासी नसीम खां के पुत्र गुल मोहम्मद से किया था। अबरार का आरोप है कि गुल के किसी महिला से अवैध संबंध थे। जिसे लेकर वह सीमा को अकसर परेशान करता था। साथ ही, गुल व उसके परिजन सीमा पर लगातार दहेज की मांग करते हुए दस लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर गुल, सास-ससुर, ननद सहित सात लोगों ने बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे सीमा पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। वह करीब सत्तर फीसदी जल गई है। अबरार ने शनिवार को जेवर पुलिस से शिकायत करते हुए पति गुल मोहम्मद, ससुर नसीम खां, सास शाबरा बेगम, ननद फरजाना व ननद के पति इमरान, चाचा ससुर मुवीन व समीना सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।