फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
पिलखुआ के लिए उपयोगी
विज्ञापन


वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर करते थे वारदात, डीजीपी से की थी शिकायत
दादरी। पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास भारी मात्रा में डीजल, जायलो कार और दो चाकू बरामद हुए हैं। दोनों की पहचान अरुण कुमार निवासी पिलखुआ, जाने आलम निवासी खोड़ा कालोनी के रूप में हुई है। दरअसल, यूपी पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एक अगस्त को डीजीपी से मिलकर तेल माफिया के सक्रिय होने व तेल चोरी की शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली दादरी के हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद टीम ने वहां गश्त करना शुरू किया। शुक्रवार रात एक जायलो कार जगह जगह रुकती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सहित दो बदमाशों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने डीजल चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। दोनों पहले भी तेल की चोरी में पकड़े जा चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed