फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पचास हजार के इनामी बदमाश के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़

पचास हजार के इनामी बदमाश के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़

Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार के इनामी बदमाश के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़
मेरठ सहित यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------------------

इनामी बदमाश की यूपी पुलिस से मुठभेड़

बदमाश की फायरिंग में एसआई घायल, आरोपी मौके से फरार
तिमारपुर के संजय बस्ती में शुक्रवार रात पुलिस ने दी थी दबिश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार देर रात 50,000 के इनामी शहजाद की तलाश में तिमारपुर के संजय बस्ती में दबिश दी। खुद को घिरता देखकर बदमाश ने गोली चला दी। अचानक चली गोली से एसआई जयवीर सिंह जख्मी हो गया। मुठभेड़ के दौरान शहजाद भाग निकला। घायल जयवीर को वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की शिकायत पर तिमारपुर थाने में शहजाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, एक सूचना पर देर रात करीब 1:45 बजे करीब 6-7 पुलिस कर्मियों की टीम ने संजय बस्ती में दबिश दी। पुलिस ने शहजाद को समर्पण करने के लिए कहा तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने भी जवाबी गोली चलाई, लेकिन शहजाद पीछे के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस भी पहुंच गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें शहजाद के आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं है। यूपी पुलिस ने दबिश देने के दौरान सूचना भी नहीं दी। शहजाद को किसी वकील ने कमरा दिलाया हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed