{"_id":"5b7596a142c792116b2b0ad4","slug":"15344329211412-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगबाजी में 12 लोग घायल, कई पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंगबाजी में 12 लोग घायल, कई पहुंचे अस्पताल
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंगबाजी में 12 लोग घायल, कई पहुंचे अस्पताल
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में पतंगबाजी का उत्साह जबर्दस्त देखने को मिलता है, लेकिन इसके कारण हर वर्ष कई घटनाएं भी सामने आती हैं। हालांकि अबकी बार चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध होने के कारण इन घटनाओं में कमी देखने को जरूर मिली है। इसके बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार शाम तक पतंगबाजी के कारण करीब 12 लोग जख्मी हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच लोग जख्मी हालात में उपचार कराने पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में इन्हें उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें रात में ही छुट्टी दे दी गई। लोक नायक में केवल एक ही मरीज पहुंचा था। मांझे की वजह से इसके पेट में चोट लगी थी। तीस हजारी स्थित सेंट स्टीफंस अस्पताल में दो मरीज आए। इनमें से एक के सिर में मांझे से कट लग गया था, जबकि उंचाई से गिरने की वजह से चोटिल एक बच्ची भी अस्पताल में इलाज के लिए आई। ब्यूरो