{"_id":"5b732c0d42c792304d71897f","slug":"153427456517-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनामी का बदला लेने को किए थे पांच कातिलाना हमले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदनामी का बदला लेने को किए थे पांच कातिलाना हमले
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
पिटाई का बदला लेने को किए
थे पांच कातिलाना हमले
- दादरी में एक ही समुदाय के पांच लोगों को गोली मारने का मामला
- पुलिस ने दो लोगों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर किया खुलासा
- आरोपी बोले, चिकन खाने के दौरान हुए विवाद में कई लोगों ने पीटा था
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में 10 जुलाई से नौ अगस्त तक पांच कातिलाना हमले की वारदात हुईं। ये वारदात एक ही ढंग से हुई और इनमें एक ही समुदाय के पांच लोगों को निशाना बनाया गया। इन सभी वारदात का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के अलावा एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने एक मस्जिद के पास चिकन खाने के दौरान हुए विवाद में की गई पिटाई का बदला लेने के लिए वारदात की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक व तमंचा भी बरामद किया है।
एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर मुख्य आरोपी अभिषेक निवासी चिटहेरा दादरी, मनीष निवासी शाहपुर दादरी व नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक के बाद एक सभी वारदातें कबूल कर लीं। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में एसबीआई बैंक की शाखा के सामने मस्जिद के पास वह अपने एक साथी के साथ चिकन खा रहा था। इस दौरान चिकन नीचे गिर पड़ा और उनका वहां मौजूद एक समुदाय विशेष के युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान समुदाय विशेष के 10-12 लोग एकजुट हो गए। इनमें से छह लोगों ने अभिषेक की पिटाई कर दी।
- साथी संग खाई सबक सिखाने की कसम
आरोपी ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों के मामूली बात पर एकजुट होकर मारपीट करने से वह बेहद आहत था। वह बदनामी महसूस करने लगा था। उसने साथी मनीष को पूरे मामले की जानकारी दी। वह अपने एक नाबालिग रिश्तेदार को भी साथ ले आया। आरोपियों ने मारपीट करने वाले लोगों को सबक सिखाने की योजना बनाई और एक के बाद एक वारदात करने लगे। आरोपियों ने 10-12-22 जुलाई और 9 अगस्त को वारदात कर पांच लोगों के कमर के नीचे गोली मारी और फरार हो गए। इनमें दो वारदात एक ही दिन अंजाम दीं गईं।
विज्ञापन
- दहेज में मिली बाइक का किया इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। तमंचे मनीष ने उपलब्ध कराए थे और बाइक अभिषेक को शादी में मिली थी। मामले में पकड़ा गया नाबालिग भी अभिषेक के ससुराल पक्ष से है।